गोपनीयता सूचना
किसान सब्सिडी एक निजी वेबसाइट है, सरकारी वेबसाइट नहीं। यह सूचना बताती है कि हम क्या लेते हैं और क्यों, जैसा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 और आईटी नियम, 2011 कहते हैं।
आज हम क्या लेते हैं
इस साइट के उपयोग के लिए हम आपका नाम, फ़ोन नंबर या कोई और जानकारी नहीं माँगते।
- आपका अनुमानित राज्य। पेज खोलने पर हमारा होस्टिंग प्रदाता (Vercel Inc.) देखता है कि आपका इंटरनेट कनेक्शन किस राज्य से लगता है — केवल राज्य, आपकी सटीक जगह कभी नहीं। इससे आपके राज्य की योजनाएँ पहले दिखती हैं और आपकी भाषा सुझाई जाती है; राज्य का कोड एक कुकी ks-region में एक साल रहता है।
- आपकी भाषा। भाषा चुनने पर हम उसे कुकी ks-lang में एक साल याद रखते हैं। भाषा का सुझाव बंद करने पर उसे ks-hint में 30 दिन याद रखते हैं।
- सर्वर लॉग। हर वेबसाइट की तरह हमारा होस्ट अनुरोधों का एक छोटा तकनीकी लॉग रखता है, जिसमें आपका आईपी पता होता है — केवल साइट चलाने और सुरक्षित रखने के लिए।
ये कुकी साइट को आपके चुने तरीक़े से चलाने के लिए ज़रूरी हैं। हम कोई विज्ञापन या ट्रैकिंग कुकी और कोई एनालिटिक्स नहीं लगाते। आप इन्हें कभी भी ब्राउज़र से हटा सकते हैं; साइट फिर भी अंग्रेज़ी में और सभी राज्यों के लिए चलती है।
जब मदद फ़ॉर्म शुरू होगा
वह आपकी सहमति से आपका नाम, मोबाइल नंबर, स्थान और सवाल माँगेगा — केवल आपको जवाब देने के लिए; कभी बेचा या मार्केटिंग के लिए साझा नहीं होगा, और हमारे आख़िरी जवाब के 12 महीने बाद या माँगने पर पहले ही हटा दिया जाएगा।
आपके अधिकार
आप पूछ सकते हैं कि हमारे पास आपकी क्या जानकारी है, उसे सुधारने या हटाने को कह सकते हैं, अपनी सहमति वापस ले सकते हैं, और अपनी ओर से किसी को नामित कर सकते हैं। नीचे दिए शिकायत अधिकारी को लिखें; हम 30 दिन में जवाब देते हैं। संतुष्ट न हों तो भारतीय डेटा संरक्षण बोर्ड में शिकायत कर सकते हैं।
बच्चे
यह साइट वयस्कों के लिए है। हम जानबूझकर बच्चों की जानकारी नहीं लेते।
बदलाव और भाषाएँ
इस सूचना में कोई भी बदलाव तारीख़ के साथ यहीं दिखेगा। अंग्रेज़ी और हिंदी के अलावा अनुवाद एआई से बने हैं; अंतर हो तो अंग्रेज़ी सूचना मान्य है।
अंतिम अद्यतन: 7 अक्टूबर 2026
शिकायत अधिकारी
किसान सब्सिडी का संचालन एग्रीमोशन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड (CIN U43900UP2023PTC185328), 90-91 अरांव रोड, NH-19, प्रवीण रिज़ॉर्ट के सामने, सिरसागंज, फ़िरोज़ाबाद, उत्तर प्रदेश 283151 करती है। शिकायत अधिकारी: चिराग सिंह, kisansubsidyofficial@gmail.com (इंस्टाग्राम: instagram.com/chiragsengar)।